राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के सात पुलिस जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था और जनसेवा के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। इससे प्रेरणा भी मिलती है।

छत्तीसगढ़ पुलिस शौर्य पदक 2020 के लिए चयनित पुलिस जवानों में निरीक्षक मोहसिन खान जशपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक   गणेश करमरका बीजापुर, प्रधान आरक्षक रामलाल कश्यप दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक कुटुमथ राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंबम बीजापुर एवं आरक्षक गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा शामिल है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की शिकायत करने के लिए केजरीवाल ने लॉन्च किया 'ग्रीन दिल्ली' ऐप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2020। राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की शिकायत करने के लिए गुरुवार को ‘ग्रीन दिल्ली ऐप’ (Green Delhi App ) लॉन्च कर दिया है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस ऐप […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग