स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पीपीई किट प्रदान करने के लिए अभिनेता शाहरुख खान का जताया आभार

indiareporterlive
शेयर करे

श्री सिंहदेव के ट्वीट का जवाब देते हुए श्री खान ने कोरोना संक्रमण से लड़ने छत्तीसगढ़ की कोशिशों के लिए दी शुभकामनाएं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 अक्टूबर 2020। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और उनकी संस्था मीर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीटर पर शाहरूख खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं हमारे फ्रंटलाइन योद्धाओं की सुरक्षा के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए आपके और आपकी संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मीर फाउंडेशन से जोड़ने और इस मदद के लिए पहल करने के लिए अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री राजश्री देशपाण्डेय को भी धन्यवाद दिया है। टी.एस. सिंहदेव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि आप लोगों की उदारता ने अनेक लोगों को हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले नायकों को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए प्रेरित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए और इसका जवाब देते हुए शाहरूख खान ने कहा है कि हम सभी अपने भाइयों और बहनों को इस कठिन समय से उबारने के लिए जो भी संभव हो, करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आप लोगों के प्रयासों के लिए भी मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि शाहरूख खान की संस्था मीर फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के लिए दो हजार पीपीई किट प्रदान किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 23 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं