आरआरआर का ट्रेलर: राम चरण-जूनियर एनटीआर की आरआरआर का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 दिसम्बर 2021 । एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आज आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है. आरआरआर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. आरआरआर का ट्रेलर एक्शन और इमोशन्स से भरपूर नजर आ रहा है. इसे देखने के बार हर किसी से रोंगटे खड़े हो गए हैं. ट्रेलर में शानदार डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं. जिसे देखने के बाद फैंस का फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

ऐसा है ट्रेलर

3 मिनट 7 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत ब्रिटिश गवर्नर गौंड ट्राइब की एक बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ ले जाते हैं. जिसके बाद ट्राइब के रक्षक कोमाराम भीम की एंट्री होती है. कोमाराम जंगल में टाइगर से लड़ते नजर आते हैं. उसके बाद होती है राम चरण की एंट्री. वह एक पुलिस ऑफिसर होते हैं और अपने दोस्त कोमाराम भीम के बहुत करीब होते हैं. हालांकि आजादी के संघर्ष में दोनों की दोस्ती टूट जाती है. जहां अल्लूरी सीताराम राजू अंग्रेजों के लिए लड़ते हैं वहीं भीम उनके खिलाफ लड़ाई करते हैं.

मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है. अल्लूरी को बहुत ज्यादा चोट लग जाती है जिसके बाद वह अपने दोस्त भीम का इस लड़ाई में साथ देते हैं. ट्रेलर में फिल्म की स्टारकास्ट आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रेया सरन की भी झलक दिखाई गई है. ट्रेलर में आलिया ने सीता के किरदार में सभी का दिल जीत लिया है.एसएस राजामौली ने आरआरआर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- आशा करते हैं ये 3 मिनट 7 सेकेंड अपनी सारी महिमा में आरआरआर मूवी का प्रतीक है. वहीं जूनियर एनटीआर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-3 मिनट 7 सेकेंड तक अपनी सांसे थामकर बैठने के लिए तैयार हो जाइए.

लॉन्च किया गया ट्रेलर

थिएटर में आरआरआर का ट्रेलर लॉन्च किया गया है. इस लॉन्च इवेंट में आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर शामिल हुए. फैमिली में शादी होने की वजह से राम चरण इसका हिस्सा नहीं बन पाए. एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी आरआरआर 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले 3 गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं जो फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आए हैं.

Leave a Reply

Next Post

हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए पीड़ितों को संसद में दी गई श्रद्धांजलि, दोनों सदनों के सांसदों ने रखा दो मिनट का मौन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2021 । तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज लोकसभा में सांसदों ने 2 मिनट का मौन रखा. न सिर्फ लोकसभा में बल्कि राज्यसभा में भी मृतकों को […]

You May Like

यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी