फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे भारत में लोग, इजरायल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। इजरायल और हमास जंग को पूरी दुनिया की लड़ाई बन चुकी है। इजरायल का दावा है कि जंग की इस स्थिति में 80 देश उनके साथ खड़े है। इस बीच भारत के दो शहरों चेन्नई और कोलकाता में इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन किए गए है। वहीं, 13 अक्टूबर को एसआईओ इंडिया नामक संगठन इजरायल के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे है। चेन्नई में तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कझगम फिलिस्तीन के समर्थन में सड़कों पर उतर आया है। फिलिस्तीनी नागरिकों पर इजरायल के हमले के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। 

कोलकाता में माइनॉरिटी यूथ फोरम के सदस्य फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन की आजादी  के बैनर लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि भारत को इस मसले पर निष्पक्ष रुख अख्तियार करना चाहिए। उन्हें आंख मूंदकर इजरायल का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री को भेजेने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।

इजरायल ने गाजा में 752 आवासीय इमारतों को नष्ट किया: हमास

इजरायल ने शनिवार से अब तक गाजा पर हवाई हमलों में लगभग 752 आवासीय इमारतों को नष्ट किया है। एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को भेजे गए एक प्रेस बयान में हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारौफ ने कहा कि 42 सरकारी मुख्यालय और दर्जनों सार्वजनिक सुविधाएं और प्रतिष्ठान भी नष्ट हो गए। इसके अलावा लगभग 89 विद्यालयों पर हमले हुए और उनमें से नौ अब तक चालू नहीं हुए।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गाजा पर इजरायली हमलों को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि गाजा पट्टी से सटे दक्षिणी इजरायली शहरों पर शनिवार को हमास के अचानक हमले के बाद इजरायली हवाई हमले हुए। संघर्ष के इस दौर में दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। हमलों में गुरुवार तक मरने वालों की संख्या 2,700 से अधिक हो गई है। 

Leave a Reply

Next Post

नर्सरी दाखिले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट ने कहा - सुप्रीम कोर्ट हर चीज के लिए रामबाण नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी, जिसमें उपराज्यपाल को 2015 के उस विधेयक पर सहमति देने या वापस करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया गया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार