जीत के बाद हेड ने बताया T20 WC का प्लान, अभिषेक ने इन दिग्गजों को दिया अपने उम्दा प्रदर्शन का श्रेय

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2024। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने टी20 विश्व कप को लेकर अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह स्पिनर्स के खिलाफ जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका उन्हें वेस्टइंडीज की पिचों पर खासा लाभ मिलेगा। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी साफ कर दिया कि वह किसी भी गेंदबाज की खबर लेने में संकोच नहीं करेंगे। 

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पैट कमिंस की टीम अंक तालिका में चेन्नई को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रनरेट +0.406 है। 

टी20 विश्व कप में भी आएगा हेड का तूफान
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया कि वह टी20 विश्व कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसलिए वह स्पिनर्स की पिटाई में कोई कोताही नहीं बरत रहे। हेड ने कहा, “मैं पहले से अधिक फोकस के साथ खेल रहा हूं। मैं स्पिनरों को खेलने पर मेहनत कर रहा हूं। वेस्टइंडीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर अच्छा लगा।

‘पावरप्ले का इस्तेमाल करना चाहते थे’
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में ट्रेविस हेड का तूफान आया। 296.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज ने आठ चौके और इतने ही छक्के लगाए। मैदान पर मौजूद हर शख्स उनकी विस्फोटक पारी को देखकर चौंक गया। हेड ने आगे कहा, “हम पॉवरप्ले का पूरा इस्तेमाल करना चाहते थे। हर बार यह नहीं चलता है लेकिन हम इसी इरादे से उतरे थे। मैं और अभिषेक  एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। हमें रनरेट में आगे निकलना था और इसी वजह से हम इतना आक्रामक खेले।”

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 मई 2024। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSC ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक