“हेमंत सरकार में जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा”, सुदेश महतो का निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 02 मार्च 2025। झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदना का अभाव स्पष्ट दिख रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विधायकों द्वारा उठाए जा रहे विषयों के प्रति सरकार के मंत्रियों का रवैया टालमटोल का दिखता है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी सरकार के बजट की प्रतिक्षा कर रही है ताकि यह पता चल सके कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार अपने वादों को लेकर गंभीर है या नहीं? आजसू पार्टी ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित की तथा संगठन विस्तार की रणनीति बनाई। बैठक को डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, राजेंद्र मेहता, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, दीपक महतो, इस्लाम अंसारी, संजय मेहता आदि ने भी संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, पहचान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हमें हर जिले, प्रखंड और गांव तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और इस संगठन विस्तार के अभियान को कालबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। महतो ने ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की, जिसके तहत प्रत्येक गांव में ग्राम कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए महिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। यह निर्णय लिया गया कि संगठन में महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में अधिक अवसर दिए जाएंगे, ताकि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा सके और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।

इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा की गई। डिजिटल प्रचार और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया टीम का गठन किया जाएगा, जो पार्टी की विचारधारा और नीतियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी। बैठक में रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रामलखन प्रसाद, आशुतोष तिवारी, ओम भारती, दिलीप साहू, राजकिशोर कुशवाहा, विश्वनाथ भगत, अरविंद यादव, मुनिया उरांव, अभिषेक राज हेरेंज, हाकिम अंसारी, रमेश भगत, दीपक महतो, गोपीनाथ सिंह, डॉ पार्थ परितोष, प्रत्यूष प्रशांत, आशुतोष तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'15 मार्च तक पूरी करे लंबित भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्रवाई...', सीएम योगी ने दिए निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 02 मार्च 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे विभिन्न संचालित परियोजनाओं में लंबित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण की कार्रवाई 15 मार्च तक पूरी कर लें। योगी ने केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल