दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, ब्रूक के बाद एनगिडी भी हुए बाहर, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की हुई एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। उन्हें पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था। हालांकि, शुक्रवार को चोट के कारण वह आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए। कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है। मेलबर्न का 21 वर्षीय यह ऑलराउंडर शीर्ष क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा लेग स्पिन भी करता है। मैकगर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू किया था। वह 50 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस पर डीसी में शामिल हो गए हैं। एनगिडी को भी दिल्ली ने 50 लाख रुपये में ही साइन किया था।

एनगिडी इस साल की शुरुआत में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 10 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, जेक फ्रेजर ने आईपीएल तो नहीं खेला है, लेकिन उन्हें 37 टी20 खेलने का अनुभव है। इसमें वह 133.54 के स्ट्राइक रेट से 645 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। फ्रेजर दिल्ली के लिए स्पिन ट्रैक पर मददगार साबित हो सकते हैं।

इससे पहले दिल्ली को तब बड़ा झटका लगा था, जब स्टार इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। वह हाल ही में इंग्लैंड के भारत दौरे पर आने के बाद वापस घर लौट गए थे। उनकी दादी का निधन हो गया था और वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। कैपिटल्स ने अभी तक ब्रूक के रिप्लेसमेंट के नाम का एलान नहीं किया है।

Leave a Reply

Next Post

हिंदू शरणार्थियों पर भड़के केजरीवाल, कहा- 'इन पाकिस्तानियों की इतनी हिम्मत, इन्हें तो...'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिंदू शरणार्थियों ने प्रदर्शन किया था। ये प्रदर्शन तब हुआ जब केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) लागू होने के बाद केंद्र […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ