प्रेगनेंसी में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रेगनेंसी में लगभग सभी विटामिन्स की जरुरत गर्भवती को होती है. जैसे, भ्रूण के विकास, गर्भवती महिला के स्वाीस्य्ने  और मां और बच्चे में किसी तरह के विकार को दूर करने के लिए विटामिन-सी की आवश्य कता होती है। विटामिन-सी में एंटीऑक्सीनडेंट होते हैं, जो शरीर को संक्रमण और विषाक्ति पदार्थों से बचाते हैं। वहीं विटामिन-डी और कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होने के साथ बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है. ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें जरूर खानी चाहिए जिससे कि गर्भवती को कैल्शियम की पूर्ति हो सके. 

संतरा 

संतरा विटामिन सी का मुख्य स्रोत होता है और इसके सेवन से कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है। गर्भावस्था के समय कैल्शियम पाने के लिए इससे अच्छा विकल्प कुछ नहीं है। इससे इम्यून सिस्टम बढ़ता है। संतरा में कैल्शियम की लगभग 50 मिलीग्राम मात्रा पाई जाती है।

पालक

पालक में 250 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। यह गर्भावस्था में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है, इसे खाने से आयरन भी मिलता है।

मसूर की दाल


प्रेगनेंसी की कैल्शियम डायट में मसूर की दाल को शामिल करना चाहिए। मसूर दाल में 19 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

सोयबीन 

सोयाबीन, सोया मिल्क या टोफू में भरपूर कैल्शियम है। एक कप पकी हुई सोयाबीन में लगभग 175 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। दूध पीना पसंद नहीं है तो सोया मिल्क इसका बेहतरीन ऑप्शन है।

खजूर 

खजूर में मिलने वाला कैल्शियम बच्चे की हड्डियां और दांत बनाने में मददगार होता है। इसमें मौजूद फोलेट दिमाग से जुड़ी संभावित बीमारियों और कमजोरियों से बच्चे की रक्षा करता है।

बादाम 

कैल्शियम की कमी के इलाज के लिए बादाम बढ़िया विकल्प है। 100 ग्राम बादाम में 264 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के साथ दिमाग भी तेज करता है।

ब्रोकली 

ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट, फॉलिक एसिड, आयरन, फाइबर के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 156 ग्राम ब्रोकली में 63 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

दूध और इससे बनी चीजें  

दूध तथा दही दोनों में 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। कम वसा वाले दही यानी योगर्ट में कैल्शियम भरपूर मात्रा पाया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21 के लिए नामांकन 31 जनवरी तक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 जनवरी 2021। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं को 8 मार्च 2021 को ’नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21’ से सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु 31 जनवरी 2021 तक ऑनलाईन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं