राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, ‘इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई और मित्रों की कमाई’

indiareporterlive
शेयर करे

असम में आज पीएम मोदी और राहुल गांधी का कार्यक्रम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मार्च 2021।  कोरोना महामारी की वजह से देश में आए आर्थिक संकट को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है. दरअसल, कोरोना काल में देश के अंदर मध्यम वर्ग का करीब एक तिहाई हिस्सा इस श्रेणी से बाहर जा चुका है। राहुल गांधी ने इसी को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर निशाना साधा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई”

उन्होंने ट्वीट के साथ एक अखबार के आंकड़े भी साझा किए हैं जिसमें कहा गया है कि कोविड से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे जिनकी संख्या घटकर 6.6 करोड़ रह गई है। साथ ही आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्यम आय वर्ग का हिस्सा बने थे। रोजाना डेढ़ सौ रुपये या उससे कम कमाने वालों की संख्या 7.5 करोड़ जा पहुंची है।

राहुल गांधी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं. इससे पहले भी राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि कानून और कई अन्य मसलों पर ट्वीट कर चुके हैं। 

राहुल गांधी ने असम दौरे से पहले मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह ट्वीट किया है। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज असम में होंगे. वहीं पीएम मोदी की भी असम में जनसभा है। राहुल गांधी आज तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही जोरहाट और बिश्वनाथ में राहुल गांधी की दो जनसभाएं होनी हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छबुआ मे चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमिपूजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 मार्च 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को इलाज में सहूलियत होगी। उन्होंने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान