मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार तुषारकांति बोस के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार तथा दैनिक दण्डकारण्य समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक तुषारकांति बोस के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। तुषारकांति बोस कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में आज दोपहर उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय तुषारकांति बोस के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तुषारकांति बोस लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे। उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर क्षेत्र में उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से जन सरोकार को आगे बढ़ाया तथा वे जन हितैषी पत्रकारिता के आजीवन पक्षधर रहे।

Leave a Reply

Next Post

सामाजिक संगठनों ने कोविड अस्पताल के लिये दिये मर्चुरी फ्रीजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 08 अक्टूबर 2020। शहर के समाज सेवियों व व्यवसायियों की ओर से आज जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को 06 नग मर्चुरी फ्रीजर दिया गया। डॉ. मित्तर ने शहर के सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों से कोविड अस्पतालों में सुविधायें बढ़ाने के लिये सहयोग की […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग