मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने तेलीबांधा में सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर का किया भूमिपूजन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 8 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास 1 करोड़ 58 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस दौरान डॉ. डहरिया ने कहा कि सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण से समाज के अलावा अन्य जरूरतमंदों को आवश्यक कार्य के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन सुलभ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी प्रभावित परिवार है उनकों व्यावसायिक परिसर में दुकान अलॉट किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दी जाएगी। डॉ.डहरिया ने समाज के लोगों से मुलाकात की और सभी को एकजुट रहने के साथ बाबा गुरू घासीदास के बताए मार्ग में चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष यहां बाबा गुरू घासीदस की जयंती मनाई जाती है। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन और आसपास के लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए भवन की आवश्यकता होती है। नए भवन बनने से आसपास स्वच्छता और समस्याएं दूर होगी। इस दौरान महापौर श्री ऐजाज ढ़ेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

मंत्री डॉ.डहरिया की लोगों ने की तारीफ

शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अंतर्गत तेलीबांधा जैतखंभ के पास बनने वाले सामुदायिक भवन सह व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस दौरान समाज के लोग मंत्री डॉ. डहरिया के पास पहुचे। मंत्री डॉ. डहरिया ने दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना और मिनटों में ही उनकी समस्या का निराकरण कर दिया। मंत्री की इस पहल से जहां दोनों पक्ष खुश दिखे। वहीं भूमिपूजन में मंत्री जी के साथ सभी ने एकजुट होकर नारियल फोड़कर इस निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। समाज के लोगों के बीच के मनमुटाव को दूर करने क अलावा डॉ.डहरिया द्वारा विवाद की स्थिति बनने से पहले ही मामले को सहज और सरल तरीके से सुलझाने पर अन्य लोगों ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की। डॉ.डहरिया से प्रभावित होकर मौके पर उपस्थित डॉ.कमलकांत टण्डन ने इस परिसर में एक भवन की राशि अपनी ओर से दान देने की घोषणा भी की। जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि निर्माण स्थल पर कुछ भ्रम की स्थिति थी, जिसे आपसी सहमति के साथ सुलझा लिया गया है और निर्माण को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद या भ्रम नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को आतंकी फंडिंग मामले में 15 साल की सजा, हाल ही में हुआ था गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्‍लामाबाद 8 जनवरी 2021। पाकिस्‍तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनंस कमांडर आतंकी जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में 15 साल की सजा सुनाई गई है। आतंकी लखवी पर जुर्माना भी लगाया गया है। लाहौर की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार