मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: अलग-अलग जिलों से 6 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 19 मई 2026। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में की गई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इंफाल पश्चिम जिले से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को इस पूरे ऑपरेशन की आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन सदस्यों को सोमवार को तेंगनुपाल जिले के सीमावर्ती कस्बे मोरेह से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यूएनएलएफ (कोइरेंग) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को रविवार को थौबल जिले के याइरिपोक बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर हथियारों की तस्करी में शामिल था और उसके पास से नौ एमएम की एक मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले के लैंफेल पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। 

उन्होंने बताया कि यह ज़ब्ती लामसांग पुलिस थाना क्षेत्र में लामदेंग और कामेंग गांवों के बीच की तलहटी से की गई। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में तीन बोल्ट-एक्शन सिंगल-बैरल बंदूकें, .22 की एक पिस्तौल, नौ एमएम की चार पिस्तौल और पांच मैगजीन शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 9 साल में 17 हजार मुठभेड़, 289 दुर्दांत अपराधी ढेर... मेरठ जोन सबसे आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 19 मई 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध को बिल्कुल बर्दाश्त न करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत सतत कार्रवाई करते हुए पिछले 9 वर्षों में 289 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल