हैवानियत: देवी-देवताओं पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी का आरोप लगा महिला को पीटा, निर्वस्त्र कर चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ठाणे 17 मई 2026। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में एक महिला की पिटाई करने और उसे निर्वस्त्र कर चप्पलों की माला पहनाकर घुमाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेंट्रल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील आवताडे के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को हुई और इस अपराध में कथित तौर पर शामिल चार अन्य लोग फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया, ”यह घटना मंदिर के दर्शन को लेकर हुई। महिला ने कथित तौर पर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे लोगों का एक समूह भड़क गया। जांच के हिस्से के रूप में सोशल मीडिया पर कई बार पोस्ट किए गए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।” अधिकारी ने बताया कि मामले के आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने तथा अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

युवती को 6 टुकड़ों में काटा, 5 ट्रेन में मिले, सिर गायब; बक्से में धड़ और हाथ-पैर पॉलिथीन में पैक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 18 मई 2026। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या कर शव को छह टुकड़ों में काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने उसके सिर कटे धड़ को बक्से में और हाथ व पैर को पॉलिथीन में पैक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल