सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 10 मार्च 2025। मणिपुर में एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। इसके बाद से राज्य में लगातार तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-2 क्षेत्र से शनिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ साथ भारत-म्यांमार सीमा पर तेंग्नौपाल जिले में कांगलेई याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले से रविवार को मणिपुर के प्रतिबंधित राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को दो अलग-अलग अभियानों के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमन नांदेइबाम लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के हेनोपोक में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके) के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल और समूरो से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने जीता तीसरा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, सिंगापुर और यूएई के राजदूतों ने दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मार्च 2025। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। यह फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई में खेला गया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर सिंगापुर और यूएई के […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'