अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप, मुंबई में लॉन्च हुआ एवोल्वेक्स 

शेयर करे

अब बिना अस्पताल में भर्ती हुए मिलेगा ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 मई 2026। मुंबई में अब बॉडी कॉन्टूरिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। वैश्विक एस्थेटिक टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोड ने ज्वेल हॉस्पिटल में अपनी अत्याधुनिक नॉन-इनवेसिव डिवाइस इवोल्वेक्स लॉन्च की है। यह नई तकनीक रेडियोफ्रीक्वेंसी (आरएफ ) और इलेक्ट्रिकल मसल स्टिमुलेशन (इम्स) को मिलाकर फैट कम करने, स्किन टाइटनिंग और मसल टोनिंग जैसे कई एस्थेटिक समाधान एक साथ प्रदान करती है। एवोल्वेक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका हैंड्स-फ्री सिस्टम और लगभग बिना डाउनटाइम वाला ट्रीटमेंट है, जिससे मरीज बिना लंबी रिकवरी के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जारी रख सकते हैं। आधुनिक लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह तकनीक उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है, जो बिना सर्जरी बेहतर लुक और बॉडी शेप चाहते हैं।

लॉन्च पर बात करते हुए डॉ. देवयानी बर्वे ने कहा, “विश्व स्तरीय तकनीक के जरिए बिना इनवेसिव सर्जरी के लोगों को बेहतर दिखने और महसूस करने में मदद करना बेहद संतोषजनक है। इनमोड की तकनीक तेजी से रिकवरी और बिना अस्पताल में भर्ती हुए शानदार परिणाम देती है।” उन्होंने आगे कहा कि गोपनीयता, सहानुभूति, अनुभव और अत्याधुनिक तकनीक ज्वेल एस्थेटिक सेंटर की सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Next Post

तीसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा का जलवा दिखाने को तैयार इम्पा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 मई 2026। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन  (इम्पा) लगातार तीसरे वर्ष विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सिनेमा की मजबूत और संगठित उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में इम्पा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष अभय सिन्हा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ