केरल में फिर दहशत: धमाके जैसी आवाज, भूकंप के झटके से डर में लोग, 280 से अधिक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कासरगोड 30 अक्टूबर 2024। केरल के कासरगोड की घटना से लोग उभर नहीं पाए थे कि एक और नई मुसीबत सामने आ गई। यहां के अनक्कल्लू क्षेत्र में मंगलवार की रात अचानक धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं। साथ ही भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आवाजें सुनने के बाद 280 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

287 लोगों को सुरक्षित निकाला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 85 परिवारों के 287 लोगों को मंगलवार देर रात एक स्कूल में पहुंचाया गया है। रात सवा नौ बजे पहली आवाज सुनी गई। इसके बाद रात सवा 10 बजे और फिर पौने 11 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। ये आवाजें एक-दो किलोमीटर के दायरे में सुनी गईं, जिससे ग्रामीणों में डर फैल गया। 

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, राजस्व अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से इन परिवारों को रात में पास के एक स्कूल में पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण बुधवार की सुबह धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौटने लगे थे। अब तक धमाके जैसी इन आवाजों और भूकंप के झटकों का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर जांच का आदेश दिया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

नीलेश्वरम में मंदिर में उत्सव के दौरान हुआ था हादसा
इससे पहले, सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को कासरगोड जिले के नीलेश्वरम के पास ‘अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर’ में उत्सव के दौरान आतिशबाजी में विस्फोट होने से कम से कम 154 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वार्षिक अनुष्ठान कार्यक्रम ‘कलियाट्टम’ के दौरान हुई, जिसे ‘थेय्यम’ के नाम से भी जाना जाता है। इस अनुष्ठान कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे। विस्फोट उस वक्त हुआ जब पटाखों को स्टोर करने वाले शेड के अंदर चिंगारी गिरी, जिसे पटाखों के पूरे भंडारण में आग लग गई और तेज धमाका हुआ था। पटाखा भंडारण की जगह आतिशबाजी की जगह से 100 मीटर दूरी पर थी। पुलिस ने बताया था कि जब आतिशबाजी हो रही थी तो एक चिंगारी पटाखा भंडारण वाली जगह गिरी और उससे धमाका हो गया। इस हादसे में कई लोग झुलस गए।

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त समिति दिल्ली सरकार के विचार सुनने को तैयार, विपक्षी सदस्यों के विरोध के बाद दी सहमति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2024। दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक अश्विनी कुमार की प्रस्तुति पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के बाद, वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति ने दिल्ली सरकार के विचार सुनने पर सहमति व्यक्त की। समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल