वायुसेना प्रमुख ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की खासियत, कहा- यह सेना के अद्वितीय पराक्रम का उदाहरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 हैदराबाद 14 जून 2025। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की खासियत बताई। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन पर सटीक और निर्णायक प्रहार करने की भारतीय वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित किया है। डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सशस्त्र बलों के बीच असाधारण समन्वय, तालमेल और एकीकरण को प्रदर्शित किया है। फ्लाइंग अधिकारी सेवा में आगे बढ़ने के साथ-साथ एकजुटता की भावना को आगे बढ़ाते रहें।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायु सेना के अद्वितीय पराक्रम का एक शानदार उदाहरण है। इसे वायु सेना के भविष्य के रूप में आपको समझना होगा कि वायु सेना हमेशा से ही सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली रही है और रहेगी। भारत के प्रत्येक नागरिक द्वारा भारतीय वायु सेना पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, 10 मई को दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू किया।

Leave a Reply

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा: जयशंकर बोले- UK, कनाडा और पुर्तगाल के समकक्षों के संपर्क में, हर संभव मदद का जताया भरोसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 25 जून 2025। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के चलते पूरे देश में शोक का माहौल है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जानकारी दी कि वे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी, पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस