अवनि लेखरा से एक और स्वर्ण की आस, आज 20 के पार हो सकती है पदकों की संख्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेरिस 03 सितंबर 2024। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने आठ पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस बार 25 पार का लक्ष्य है और भारतीय दल अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। भारत अब तक 14 पदकों के साथ 15वें स्थान पर है। तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे।

भारतीय दल मंगलवार को और अधिक पदकों की उम्मीद करेगा। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी। पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा एथलेटिक्स में मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार पुरूषों की ऊंची कूद में चुनौती पेश करेंगे। एफ-46 भाला फेंक फाइनल में अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर की नजरें पदक जीतने पर टिकी होंगी।

Leave a Reply

Next Post

उरुग्वे के दिग्गज खिलाड़ी लुइस सुआरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, एलान करते वक्त हुए भावुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितंबर 2024। उरुग्वे फुटबॉल के दिग्गज लुइस सुआरेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। वह उरुग्वे के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। सुआरेज ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फैसले का खुलासा किया। छह सितंबर को पराग्वे के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस