हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छह की मौत, कई लोगों को बचाया गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 17 मार्च 2023। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके में एक बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार शाम आग लग गई। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, लेकिन दम घुटने के कारण मौत होने की सबसे अधिक संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि 12 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से छह की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित तेलंगाना के वारंगल और खम्मम जिलों के रहने वाले हैं। वे एक मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत थे, जिसका बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में एक कार्यालय था। दमकलकर्मियों ने सात लोगों को सुरक्षित बचाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शाम करीब 7.30 बजे बहुमंजिला इमारत में लगी, जिसमें कई कार्यालय हैं। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। उधर, बचाव अभियान की निगरानी कर रहे एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आधी रात तक इमारत से काफी धुआं निकल रहा था और इस वजह से आग को बुझाने में काफी मुश्किल हुई। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद बचाव कर्मियों ने अंदर फंसे किसी व्यक्ति की तलाश के लिए छानबीन की। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है।

बता दें, इस साल जनवरी में सिकंदराबाद में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। आग से तबाह हुई इमारत को बाद में ध्वस्त करना पड़ा था।हैदराबाद आग

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में असम के सीएम : बोले- 600 मदरसों को बंद किया, बाकियों पर भी ताला लगेगा, बांग्लादेशी घुसपैठ पर ये कहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 17 मार्च 2023। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए अभी से माहौल बनने लगा है। सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कर्नाटक पहुंचे असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दे दिया। यहां बेलगावी के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल