आ गया बड़ा फैसला, अब पानी की बर्बादी पर कटेगा 2000 का चालान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2024। राजधानी दिल्ली में पानी की बर्बादी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड सख्त हो गया है। लोग अगर पानी बर्बाद करते हुए पाए गए तो 2000 रुपए का चालान काटा जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड ने लगभग 200 टीमें तैनात की है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच जल संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिश ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जल बोर्ड के सीईओ को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, ”पाइप के जरिए गाड़ी धोना, पानी के टैंक का ओवरफ्लो होना और घरेलू पानी के कनेक्शंस के जरिए कमर्शियल प्रयोग करना या फिर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर इस्तेमाल करना पानी की बर्बादी माना जाएगा। पानी बर्बाद करने वाले पर 2000 रुपए जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।”

Leave a Reply

Next Post

चुनावी हार के बाद दोनों शहजादे हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे : अमित शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2024। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है। शाह ने […]

You May Like

एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार