कुछ देश आतंकियों को देते हैं पनाह, यह वैश्विक खतरा…शहबाज शरीफ के सामने पीएम मोदी ने सुनाई खरी-खरी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वर्चुअल शिखर समिट की मेजबानी की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जहां इशारों-इशारों में पाकिस्तान को खूब सुनाया वहीं दुनिया को भी इसके खतरे से अवगत कराया। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में हो, हमें उसके खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने ही पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देश आतंकियों को पनाह देते हैं।  ऐसे देशों की आलोचना करने से SCO देशों को बिल्कुल भी हिचकना नहीं चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा है। सात ही पीएम मोदी ने कहा कि एससीओ, यूरेशिया की शांति, समृद्धि, विकास के लिए प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। यूरेशिया के साथ भारत के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंध हमारी साझा विरासत का जीवंत प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि एससीओ के अध्यक्ष के रूप में, भारत ने बहुमुखी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। समिट में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए। भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्ण सदस्य अस्ताना शिखर सम्मेलन में वर्ष 2017 में बना था। भारत 2005 में एससीओ से पर्यवेक्षक देश के तौर पर जुड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

खुद को सशक्त बनाने के लिए बुद्ध की शिक्षाओं से सीख लें युवा: राष्ट्रपति मुर्मू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने युवाओं से खुद को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक प्रभाव लाने के लिए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से सीख लेने का आह्वान किया। बौद्धों के दूसरे सबसे पवित्र दिन ‘आषाढ़ पूर्णिमा’ के अवसर पर सोमवार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं