जरूरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता देने के संबंध में विचार-विमर्श : विधि मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 अक्टूबर 2020। कोविड-19 संकट के कारण वकालत पेशा प्रभावित हुआ है, इस कारण आर्थिक रूप से जरूरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता दिए जाने के संबंध में आज वन तथा विधि एवं विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर स्थित शासकीय आवास में आयोजित बैठक में जरूरतमंद अधिवक्ताओं को राज्य शासन की ओर से आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ अधिवक्ता कल्याण न्यास निधि समिति के सदस्यों के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कई उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर महाधिवक्ता सतीश चन्द्र वर्मा, प्रमुख सचिव विधि-विधायी विभाग नरेश कुमार चन्द्रवंशी, सचिव वित्त विभाग श्रीमती अलरमेलमंगई डी., अधिवक्ता कल्याण न्यास निधि के पदाधिकारी प्रभाकर सिंह चंदेल, अब्दुल वहाब खान, सदस्य राजीव पाण्डेय, कुष्ण कुमार शुक्ला सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू : राज्य शासन द्वारा गठित सचिवों की समिति की पहली बैठक

शेयर करेधरसा विकास के लिए जिलों से जानकारी मंगाने के प्रारुप पर हुई चर्चा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 9 अक्टूबर 2020। राज्य में धरसा विकास योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग विभागों की योजनाओं और मनरेगा के अभिसरण के लिए सरकार द्वारा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग