84 लग्जरी रूम और 70 विदेशी कारें… कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए जैसलमेर में सबकुछ सेट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। बी-टाउन के सबसे चहेते लव बर्ड्स में से माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाने वाले सिद्धार्थ और कियारा ने जहां अभी तक शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है, वहीं उनकी वेडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए सिद्धार्थ और कियारा को लेकर अब जानकारी सामने आ रही है कि कपल की शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार कपल आने वाली 6 तारीख को शादी करने वाला है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में और भी बहुत सी अहम जानकारी साझा की गई है, तो चलिए बताते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ कब, कहां और कैसे एक-दूजे का हो की तैयारियों में जुटे हैं..   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को एक-दूसरे के साथ जन्म-जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी का जश्न, प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेंगे। सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग वेन्यू का भी खुलासा हो गया है। खबरों के अनुसार, दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी में 100 से 125 मेहमानों को इनवाइट किया गया है, जिसमें बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। दोनों की शादी में शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की हल्दी और संगीत सेरेमनी 6 फरवरी यानी शादी वाले दिन ही होगी।

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ की इस बिग फैट वेडिंग के लिए करीब 84 लग्जरी कमरे बुक किए गए हैं, जिनका हर दिन का किराया एक से दो करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। इसके साथ ही शादी में आने वाले मेहमानों के को लाने ले जाने के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए मेहमान 4 फरवरी से सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचना शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसलमेर में शादी के बाद कपल मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखेगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें, हाल ही में कियारा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्पॉट किया गया। दोनों साथ में निकलते हैं और फिर अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर चले जाते हैं। कियारा और मनीष को साथ देखने के बाद से ही शादी की खबरों को हवा मिल गई है। लोगों को मानना है कि कियारा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का लहंगा ही पहनने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत में बीबीसी को बैन करने की याचिका : सीजेआई ने कहा-"कल फिर करें जल्द सुनवाई की मांग"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। भारत में बीबीसी को बैन करने की याचिका पर सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ता से कहा कि शुक्रवार को फिर से जल्द सुनवाई की मांग करें. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने यह याचिका दाखिल की है. दरअसल, 2002 के गुजरात […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं