भाजपा ने ओडिशा के लोगों और भगवान जगन्नाथ का अपमान किया है : राहुल गांधी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ओडिशा के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया क्योंकि उसके एक नेता ने हाल ही में दावा किया था कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भक्त हैं। भद्रक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सिमुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारत के संविधान और देश में लोकतंत्र को बचाने की शपथ भी ली।

भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं
गांधी ने कहा, “भाजपा ने ओडिशा के हर व्यक्ति का अपमान किया है क्योंकि उसके एक नेता ने दावा किया है कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं।” पुरी से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने हाल ही में यह टिप्पणी की थी। पात्रा भगवान जगन्नाथ पर अपनी “जुबान फिसलने” के कारण विवाद में घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और घोषणा की कि वह तीन दिनों तक उपवास रखकर प्रायश्चित करेंगे।

भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती हैं 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने के लिए एकजुट हुए हैं। गांधी ने कहा, “दुनिया की कोई भी ताकत हमारे संविधान को नष्ट नहीं कर सकती। आप (भाजपा) अपनी पूरी ताकत लगाकर भी संविधान को छू नहीं सकते।

सीएम पटनायक भाजपा के लिए काम करते हैं
गांधी ने बालासोर में BJD और BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि ओडिशा में दो पार्टियां है ये दोनों एक जैसी पार्टियां हैं। मैं BJP के खिलाफ लड़ता हूं। भाजपा ने मेरे उपर 24 मामले दर्ज किए है, मेरी सदस्यता तक ले ली। 2 साल की जेल करवा दी। ED ने 50 घेटे तक मेरे साथ पूछताछ की, लेकिन यहां के सीएम भी अगर सच में भाजपा के खिलाफ लड़ते है तो उनके साथ क्यों कुछ नहीं किया गया। क्योंकि सीएम पटनायक भाजपा के लिए काम करते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में पानी की किल्लत, मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी केजरीवाल सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2024। दिल्ली में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। बढ़ती गर्मी की मार के साथ-साथ पानी की कमी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं अब पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। दिल्ली […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं