प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा का इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मार्च 2021। पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पी के सिन्हा ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रमुख सलाहकार 2019 में नियुक्त किया गया था। सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। हालांकि इस्तीफे पर सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब भी उनका ही नाम है।

पी के सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद में अस्टिटेंट कलेक्टर के रूप में की थी। पूर्व में 2015 मे केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। कैबिनेट सचिव का कार्यकाल अमूमन दो साल तक ही होता है। यूपी काडर के आईएएस अधिकारी पी के सिन्हा इससे पहले पावर सेक्रटरी थे। वह 1977 बैच के सचिवों में वह सबसे सीनियर थे और इसलिए उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए उन्हें कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

बुनियादी ढ़ांचे और विकास कार्यो के लिए बनेगा नया राष्ट्रीय बैंक, बैंको के निजीकरण से कर्मचारियों के हितों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा

शेयर करेवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेसवार्ता में बैठक में लिए गए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल