कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने सोनिया गांधी को दिया इस्तीफा

indiareporterlive
शेयर करे

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका

इंडिया रिपोर्टर लाइव

केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका देते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। कांग्रेसी नेता पीसी चाको ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता पीसी चाको खुद इस्तीफा देने का एलान किया। उन्होंने कहा, ”मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।”  

इस्तीफे की घोषणा के बाद पीसी चाको ने कहा, मैं पिछले कई दिनों से इस पर विचार कर रहा था। केरल विधानसभा चुनाव में लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी जीते, लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी के चलते यह संभव नहीं है। मैंने गुटबाजी समाप्त किए जाने को लेकर पार्टी हाईकमान से कई बार बात की, लेकिन पार्टी हाईकमान ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मैंने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर ए और आई ग्रुप बनाने का भी प्रस्ताव दिया, लेकिन कांग्रेस हाईकमान इस आपदा का एक मूक गवाह है। 

पीसी चाको ने कहा कि केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है। इसके बाद मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया।  चाको ने इस्तीफे को लेकर अधिक कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि केरल की त्रिशुर संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले चाको टिकट वितरण से नाराज थे।

पीसी चाको ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं एक महान परंपरा है। कांग्रेस का सदस्य होना सम्मान की बात है, आज केरल में कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का सदस्य बनना नहीं चाहता है।  पीसी चाको केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव 6 अप्रैल को होगा।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल चुनाव में 'जय श्री राम' के नारे के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका खारिज

शेयर करेसुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट जाने को कहा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मार्च 2021।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से दो जीत मिली। कोर्ट ने एक तरफ कोर्ट ने चुनाव कैंपेन में ‘जय श्री राम’ के नारे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण