‘भारत बन चुका है अहम वैश्विक खिलाड़ी’; जयशंकर का ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाना इसका संकेत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 जनवरी 2025। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 20 जनवरी को वह आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद ग्रहण करेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण के लिए दुनिया भर के नेताओं से लेकर तकनीकी दिग्गजों और कारोबारी दिग्गजों तक को निमंत्रण दिया गया है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि अमेरिका दौरे के दौरान एस जयशंकर वहां किससे-किससे मुलाकात करेंगे, ये अभी साफ नहीं हुआ है, लेकिन विदेश मंत्री के इस दौरे को  भारत-अमेरिका के बीच के संबंधों में और गहराई और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

भारत-अमेरिका से संबंधों में मजबूती के संकेत
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एय जयशंकर के शामिल होने की बात पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका यात्रा भारत-अमेरिका के रिश्ते में मजबूती का यह एक महत्वपूर्ण संकेत है। 

बढ़ते भू-राजनीतिक संबंधों का संकेत
विदेश मामले के जानकारी रोबिंदर सचदेवा ने कहा कि यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक संबंधों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री का जाना यह दिखाता है कि भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक खिलाड़ी बन चुका है। 

ट्रंप से रूस-यूक्रेन मुद्दे पर करेंगे चर्चा
सचदेवा ने यह भी कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर इस अवसर का इस्तेमाल यूक्रेन-रूस संघर्ष जैसे वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका के साथ चर्चा करने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा होगी, खासकर रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर जो ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं। वे इस संघर्ष के समाधान में मदद कर सकते हैं। 

विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में विदेश मंत्री एस जयशंकर के शामिल होने की बात पर विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि एस जयशंकर 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह समारोह अमेरिकी कांग्रेस द्वारा ट्रंप की चुनावी जीत को प्रमाणित किए जाने के दो हफ्ते बाद होगा।

Leave a Reply

Next Post

भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, लोहे की छड़ ले जा रहे ट्रक और टेम्पो की टक्कर; कई हताहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 जनवरी 2025। महाराष्ट्र के नासिक जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। नासिक के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा शाम साढ़े सात […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस