यूक्रेन ने कर्नल की हत्या का लिया बदला, खोजकर मार गिराए रूसी एजेंट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जुलाई 2025। कीव से आई बड़ी खब  यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने अपने ही एक सीनियर अधिकारी की हत्या के शक में  रूसी एजेंटों को ढूंढकर मार गिराया ।SBU ने बताया कि संदिग्ध एजेंटों ने गिरफ्तारी के दौरान विरोध किया और मुठभेड़ में ढेर हो गए। SBU ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया, जिसमें दो शव सड़क पर पड़े नजर आए।  मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल बताए जा रहे हैं। इन दोनों पर आरोप था कि इन्होंने SBU कर्नल इवान वोरोनिच  की दिनदहाड़े हत्या की थी।  वोरोनिच रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में सीक्रेट ऑपरेशंस को संभालते थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल रूस के कुर्स्क इलाके  में यूक्रेन की घुसपैठ को भी उन्होंने प्लान किया था। यूक्रेन के इस एक्शन के बाद   रूस ने खेरसॉन और दोनेत्स्क पर ड्रोन हमले कर दिए।

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया  रूस ने शनिवार रात 60 ड्रोन दागे जिनमें से 20 को मार गिराया और 20 को जाम कर दिया गया।  इन हमलों में 4 नागरिक मारे गए और 13 घायल हुए हैं। SBU का दावा और रूस की जवाबी बमबारी साफ संकेत है कि यूक्रेन और रूस के बीच जासूसी जंग और तेज होने वाली है। रूस इस ऑपरेशन से बौखलाया है और अब और बड़ा हमला कर सकता है। पश्चिमी देश पहले ही यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Next Post

देशभर में रोजगार की रफ्तार तेज, 47 स्थानों पर रोजगार मेला, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जुलाई 2025। देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों में बेहतर अवसर देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 12 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16वें रोजगार मेले के तहत देशभर के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल