कराची के जिन्ना हवाई अड्डे के पास जबरदस्त धमाका; दो चीनी नागरिकों समेत तीन की मौत, 17 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 07 अक्टूबर 2024। पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल हवाईअड्डे के पास देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस धमाके में तीन विदेशी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है मारे जाने वालों में दो चीनी नागरिक हैं। चीनी दूतावास ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार 11 बजे हुई। यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हुआ। विस्फोट सिंध प्रांत में बिजली परियोजना में काम कर रहे चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। घटना के बाद, आतंकवादी समूह बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली। सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजर ने संदेह जताया कि विस्फोट के लिए इप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया। विस्फोट की आवाज शहर कई इलाकों तक सुनाई दी। सभी घायलों को इलाज के लिए जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धुआं का गुब्बार दिखा
टीवी फुटेज में धुआं उड़ता दिख रहा है। घटनास्थल के पास आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई दे रहीं। विस्फोट की आवाज उत्तरी नजीमाबाद और करीमाबाद समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में सुनी गई। इतना ही नहीं, हवाईअड्डे के पास कुछ वाहनों को आग लगा दी गई। लंजर के हवाले से बताया गया कि विस्फोट विदेशी नागरिकों के वाहनों के पास किया गया था। उन्होंने कहा, ‘विस्फोट उस जगह हुआ, जहां बम रोधी दस्ता अपने आगंतुकों का इंतजार करता है और उन्हें गंतव्य तक ले जाता है।’

उड़ानों का शेड्यूल सामान्य रूप से जारी

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) ने बताया कि इस घटना में हवाईअड्डे की इमारतें और संपत्ति सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल सामान्य रूप से जारी है। पीएए के महानिदेशक ने बचाव कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। अधिकारी घटना की जांच जारी रखे हुए हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टैंकर में लगी थी आग
उप महानिरीक्षक पूर्व अजफर महेसर ने कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक तेल टैंकर में आग लग गई थी, जिसकी वजह से कई अन्य वाहनों में आग लग गई। इससे नुकसान हुआ है।’

क्या बोला चीनी दूतावास?

पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने कहा, ‘छह अक्तूबर को रात लगभग 11 बजे, पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड के चीनी कर्मचारियों को ले जा रहे एक काफिले पर जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हमला किया गया। इससे दो चीनी नागरिक मारे गए। वहीं एक घायल हुआ है। इसके अलावा, कुछ स्थानीय लोग हताहत हुए हैं। दूतावास ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ने तुरंत एक आपातकालीन योजना शुरू की है, पाकिस्तानी सरकार से हमले की पूरी तरह से जांच करने, अपराधियों को कड़ी सजा देने और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों, संस्थानों तथा परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का अनुरोध किया है।’

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड में हुई PAK अभिनेता फवाद खान की री-एंट्री, 'अबीर-गुलाल' में करेंगे वाणी के साथ रोमांस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अक्टूबर। पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता पिछले दिनों अपनी सीरीज ‘बरजख’ को लेकर काफी चर्चा में थे। हालांकि, अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से फवाद के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार