जगदीप धनखड़ बोले- अब हम किसी के मोहताज नहीं, दुनिया ने माना भारत का लोहा, विश्व की संस्थाएं कर रहीं तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 जनवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में छात्रों से कहा कि आज के युग में देश में प्रतिभा चमकाने के इतने शुभ अवसर मिले हैं, जितने पहले कभी नहीं थे। अब भारत पूरी तरह से बदल चुका हैं। हमारी सोच बदल चुकी है। अब हम दुनिया में किसी के मोहताज नहीं हैं। हमने अपनी 5000 साल की संस्कृति को सबके सामने रख दिया है। दुनिया ने भी इसे लोहा माना है।  इसे पहचान लिया  है। यही वजह है कि आज का भारत विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया की संस्थाएं भारत की तारीफ कर रही हैं। वो कह रही है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व का चमकता हुआ सितारा है। विश्व में तेजी से बढ़ती हुई हमारी अर्थव्यवस्था है। 

उन्होंने कहा कि पहले हम जिन देशों को देखते थे, वो वह हमारे सपने में भी आते थे। कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी और जापान को देखकर हम सोचते थे कि क्या ऐसी व्यवस्था हमारे भारत में भी होगी  पर आज यह जमीनी हकीकत है। इस सफलता में हम सब का प्रयास है। सबकी सहभागिता है। हम विश्व के तेजी से उभरते लीडर रूप में कार्य कर रहे हैं। यह भारत के लिए सम्मान का विषय है। एक साल में अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी में जितने डिजिटल ट्रांजेक्शन होते हैं, जबकि हमारे भारत में तीन-चार गुना होते हैं। यह हमारे देश की उपलब्धि है। भारत के युवा शक्ति का कोई मुकाबला नहीं है। ये हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें भारतीय होने में गर्व है। हारने के डर से आप कोशिश नहीं करेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उसमें आपका फायदा कम नुकसान ज्यादा है। कृषि के क्षेत्र में इसकी ज्यादा आवश्यकता है। छात्रों से कहा कि भारत सरकार की जितनी नीतियां हैं, सहकारिता विभाग में क्या-क्या हुआ है ? उनमें से आप कुछ कर सकें तो बदलाव का केंद्र बनेंगे। गांव में क्रांति आएगी। 

‘जब प्रोफेसर कुरियन से कहा गया कि भारतीयो से भी सीखें’
उन्होंने एक वाकया को बताते हुए कहा क जब वो 1989 में लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री बने, उस समय अमूल का बहुत बड़ा नाम था और आज भी है। उस दौरान फेमस वैज्ञानिक प्रोफेसर कुरियन को बुलाया गया था। उस दौर में लोकसभा के चार सदस्य थे, जिनसे उनका साक्षात्कार होना था। उस समय वहां के प्रधानमंत्री ने कुरियन से कहा कि तुम बहुत बड़े वैज्ञानिक हो, लेकिन उन्होंने (भारतीयों) तो जन्म ही गांव में लिया है। इनका पांव गोबर में रहा है। इन्होंने गाय और भैंस के थान देखे हैं, इन्होंने कुएं से पानी निकलता हुआ देखा है, खेत में बैल, घोड़े देखे हैं, कुछ उनसे भी सीख लो। 

वैल्यू एडिशन का दौर
उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि अब आप सीखने लायक हो, देश के किसी भी शहर में चले जाइए। डेयरी का व्यवसाय वह व्यक्ति कर रहा है, जिसने आईआईटी, आईआईएम से पढ़ा है। इसी तरह सब्जी का व्यापार वह व्यक्ति कर रहा है, जिसने बहुत बड़ी सरकारी नौकरी छोड़ी है। वैल्यू एडिशन में बहुत कुछ हो रहा है। एग्रीकल्चर में असीम  स्टार्टअप की संभावनाएं हैं। आज की व्यवस्था में पैसे की कोई कमी नहीं है। बड़े-बड़े उद्योग इसी मामले में आगे बढ़ रहे हैं। 

‘हमारे चंद्रयान ने बता दिया कि कुछ भी समित नहीं’
उन्होंने कहा कि पहले जाता था आकाश सीमित है लेकिन हमारे चंद्रयान ने बता दिया कि कुछ भी समित नहीं है। उन्होंने छात्रों को संसद में विजिट करके के लिए न्योता देते हुए कहा कि आपका स्वागत है। आप कुछ सीखने के लिए आएंगे तो वहां पर वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। साइंस और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

सीएम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किया है। विभिन्न फसलों की 160 से अधिक किस्में विकसित की गई हैं। 100 से अधिक उन्नत कृषि तकनीकों का भी विकास किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने मैराथन बैठक लेकर की स्वास्थ्य विभाग के काम काज की समीक्षा

शेयर करेलापरवाह चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश बेहतरीन काम वाले चिकित्सक और कर्मचारी को चाय पर आमंत्रित किया संसाधनों से ज्यादा सेवा भावना की अहमियत : कलेक्टर बिल्हा, तखतपुर और रतनपुर सामुदायिक अस्पताल में खुलेगा पोषण पुनर्वास केंद्र कोटा के सुदूर जंगलों के मरीजों के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं