किसान आंदोलन पर ISI की बुरी नजर, हिंसा फैलाने की साजिश…खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, कई मेट्रो स्टेशन बंद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2021। कृषि कानूनों के विरोध में करीब सात महीने से चल रहे किसान आंदोलन पर अब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर पड़ने लगी है। माना जा रहा है कि आईएसआई के एजेंट किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा भड़का सकते हैं। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस समेत अन्य संस्थाओं को अलर्ट जारी किया है। 

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ को सतर्क रहने के लिए कहा है। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि आज (26 जून) किसान प्रदर्शन करने वाले हैं, जिसमें तैनात जवानों के खिलाफ आईएसआई के एजेंट हिंसा भड़का सकते हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को पत्र भी भेजा गया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है। 

कुछ घंटे बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन

सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके अलावा शनिवार को कुछ मेट्रो स्टेशन चंद घंटों के लिए बंद रखे जाएंगे। साथ ही, मेट्रो स्टेशनों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन ने शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन मेट्रो स्टेशनों विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा को बंद रखने का फैसला किया है। यह कदम दिल्ली पुलिस की सलाह के बाद उठाया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया था यह आग्रह

बता दें कि आज दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ कई अन्य समूह शामिल हो सकते हैं। हालांकि, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार (26 जून) को किसान संघों से अपना आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया था। उन्होंने भोपाल में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं सभी किसान संघों से आंदोलन समाप्त करने की अपील करता हूं। सरकार किसानों के साथ 11 दौर की बातचीत कर चुकी है। कृषि कानून किसानों के बेहतर जीवन के लिए लाए गए हैं। 

आज राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे किसान

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को सात महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा था कि वह 26 जून को पूरे देश के किसानों की ओर से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजेगा, जिसमें सात महीने के आंदोलन के दौरान किसानों की पीड़ा और आक्रोश का जिक्र होगा। इसके अलावा राष्ट्रपति से कृषि कानूनों को निरस्त करने और किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून बनाने के संबंध में अपील की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: पीएम मोदी आज करेंगे रामनगरी के विकास की वर्चुअल समीक्षा, सीएम योगी भी होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 26 जून 2021। अयोध्या के ग्लोबल विकास के विजन डॉक्यूमेंट समेत अब तक हुए विकास कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समीक्षा कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर अब तक की प्रगति के लिए शासन के अधिकारियों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को तैयारी […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम