आईएमडी ने इन राज्यों के लिए भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ भी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 फरवरी 2024। कड़कड़ाती धूप के बीच जहां लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 से 22 फरवरी के दौरान भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर से ठंड लौटेगी।  दरअसल, IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जैस  कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 से 22 फरवरी 2024 के दौरान  पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।   वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।  IMD  के मुताबिक,  हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। पंजाब, यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।
  
इन राज्यों में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। 

Leave a Reply

Next Post

सनी लियोनी प्रभुदेवा के साथ "पेट्टा रैप" डांस नंबर से एंटरटेन करेंगी 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 फरवरी 2024। अपने फुट टेपिंग चार्ट नम्बर्स के लिए मशहूर सनी लियोनी एक और पेप्पी नम्बर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस बार वह आगामी डांस नंबर “पेट्टा रैप” में डांस आइकन प्रभुदेवा के साथ कदम मिलाते हुए नजर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां