कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पांच दहशतगर्द ढेर, दो जवान घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 19 दिसंबर 2024। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में मुठभेड़ हुई है। संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। घिरता देखकर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक बरामद नहीं किये गये हैं।

आज केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुरक्षा के मुद्दे पर करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानि आज शाम को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। सूचना के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री को संघ शासित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

शरवरी गोदरेज प्रोफेशनल की पहली ब्रांड एंबेसडर बनीं

शेयर करेब्रांड ने हेयर स्टाइलिस्टों के बीच उत्कृष्टता का जश्न मनाया और गोदरेज प्रोफेशनल स्पॉटलाइट अवार्ड के विजेताओं की घोषणा की इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 19 दिसंबर, 2024। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की ओर से हेयर कलर और हेयर केयर की पेशकश करने वाले प्रमुख प्रोफेशनल हेयर ब्रांड गोदरेज प्रोफेशनल ने बॉलीवुड […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस