छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर 14 सितम्बर 2023। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर और बांसडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। 

सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद बेलसर गांव में मनशु (33), उसकी पत्नी कुंती (32), विपिन कुजूर (35), उसकी पत्नी प्रतिमा (30) और मुनिया (35) टमाटर के एक खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मनशु का दो वर्षीय बेटा प्रीतम भी उनके साथ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रामीण खेत में थे तब वहां तेज गरज के साथ बारिश होने लगी और कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में मनशु, कुंती, प्रीतम और विपिन की मृत्यु हो गई तथा मुनिया और प्रतिमा घायल हो गईं। 

उन्होंने बताया कि इसी तरह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ही बांसडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रियंका (24), सम्मी (42), मल्ली (36), अंजना (तीन) और संदीप (10) घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया के पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

अरविंदर सिंह लवली ने संभाला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, सामने है बहुत बड़ी चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 सितम्बर 2023। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करना और इसके संगठनात्मक ढांचे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल