पुलिस मुख्यालय 31 मार्च तक बंद, डीजीपी ने जारी किए निर्देश, पुलिस अफसर-कर्मी घर से ही करें सरकारी काम-अवस्थी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में कोई भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी बिना डीजीपी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे और ना ही घर से बाहर जाएंगे। सभी घर में ही रहकर सरकारी काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित भी किया जा सकता है।  इस अवधि में उन्हें मोबाइल चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिन शाखाओं में उपस्थिति अनिवार्य हो वहां कम से कम लोगों की पालियों में ड्यूटी लगाने कहा गया है।

डीजीपी श्री अवस्थी ने कहा है कि पुलिस अफसर-कर्मी, कार्यालय बुलाए जाने की स्थिति में भीड़-भाड़ से बचकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग ना कर स्वयं के साधन से आएं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्यालय आने वाले मास्क लगाकर और हाथों को सैनेटाइज कर ही प्रवेश करें। इसके अलावा उपस्थिति अवधि में मास्क लगाए रखें और  समय-समय पर हाथों को साबुन/हैंडवॉश/सेनेटाइजर से धोएं।

Leave a Reply

Next Post

चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जनता का कमांडर, लॉकडाउन के फैसले का किया समर्थन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया है। मोदी के धुर विरोधी चिदंबरम ने कोरोना के खिलाफ जंग को ‘ऐतिहासिक क्षण’ और मोदी को कमांडर व जनता को सैनिक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल