प्रज्ञानंद ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को हराया, क्लासिकल शतरंज में हासिल की ये विशेष उपलब्धि

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जून 2024। भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो कारुआना को क्लासिकल शतरंज के पांचवें दौर में हराया। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने क्लासिक शतरंज में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को पहली बार हराया है।

विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 पर पहुंचे प्रज्ञानंद
प्रज्ञानंद अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं। 18 वर्ष के भारतीय ग्रैंडमास्टर ने इससे पहले तीसरे दौर में कार्लसन को हराया था। फिड शतरंज विश्व कप के गत उपविजेता प्रज्ञानंद ने शानदार चाल चलते हुए कार्लसन को मात दी थी। इससे पहले भी अपने करियर में कुछ मौकों पर प्रज्ञानंद ने कार्लसन को रेपिड और ब्लिट्ज गेम को मात दी थी।

नाकामुरुा ने बढ़त मजबूत की
अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने खराब फॉर्म में चल रहे चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन पर अपनी बढ़त को एक अंक तक बढ़ा दी। नाकामुरा के 10 अंक हैं। कार्लसन ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। अब जबकि टूर्नामेंट में पांच दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब प्रज्ञानंद 8.5 अंक लेकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। अलीरेजा के 6.5 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। कारुआना पांच अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि डिंग लिरेन की खराब फॉर्म जारी है। उनके केवल 2.5 अंक हैं। प्रज्ञानंद और कारुआना के बीच शुरू में मोहरों की अदला बदली देखी गई। प्रज्ञानंद ने अमेरिकी खिलाड़ी को उलझाए रखा। कारुआना ने 66वीं चाल में गलती की जिसका प्रज्ञानंद ने पूरा फायदा उठाया और इसके 11 चाल बाद जीत दर्ज की। 

वैशाली का शानदार प्रदर्शन जारी
महिला वर्ग में प्रज्ञानंद की बहन और ग्रैंडमास्टर भारत की आर वैशाली ने अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा और आर्मगेडन गेम में चीन की टिंगकी लेई को हराकर अपने अंको की संख्या 10 पर पहुंचा दी है। वैशाली के बाद अन्ना मुजीचुक का नंबर आता है जिनके नौ अंक हैं। उन्होंने पांचवें दौर में स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया। महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने आर्मगेडन में भारत की कोनेरू हंपी को पराजित किया। वह 7.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। लेई छह अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। वह हंपी से दो अंक आगे हैं। क्रैमलिंग के केवल तीन अंक हैं और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत में नामित चीनी राजदूत शू फीहोंग राष्ट्रपति मुर्मू से मिले, बोले- विकास में योगदान देंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जून 2024। भारत में चीन के मनोनीत राजदूत शू फीहोंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपना आदर जताते हुए उन्हें अपना औपचारिक राजनयिक परिचय पत्र सौंपा। उन्होंने भारत-चीन में मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति भवन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार