भारत के ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ में नेपाल भी हुआ शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। नेपाल बड़ी बिल्लियों की सात प्रजातियों के संरक्षण के लिए भारत के नेतृत्व वाली वैश्विक पहल ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) का आधिकारिक तौर पर सदस्य बन गया है। IBCA  ने शनिवार को यह जानकारी दी। IBCA बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण में रुचि रखने वाले 90 देशों का गठबंधन है। IBCA ने शनिवार को कहा, ‘‘नेपाल ने मसौदा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसके साथ ही वह ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) में औपचारिक रूप से शामिल हो गया है।

IBC ने कहा, ‘‘नेपाल में हिम तेंदुए, बाघ और सामान्य तेंदुए पाए जाते हैं और इसके IBCA में शामिल होने से इस प्रजाति के अन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में वैश्विक सहयोग मजबूत होगा।” IBCA ने ‘‘साझा पारिस्थितिकी सुरक्षा की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के लिए नेपाल सरकार को बधाई दी है।” नेपाल में (अब तक की नवीनतम गणना के अनुसार) 2022 तक बाघ की संख्या लगभग तीन गुना बढ़कर 355 हो गई जो 2009 में मात्र 121 थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा नामक सात बड़ी बिल्लियों के वैश्विक संरक्षण के लिए  IBCA की शुरुआत की थी।  

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, पूर्णिया की सड़कों पर दौड़ाई बाइक...पिछली सीट पर बैठे राजेश राम ने दर्शकों का किया अभिवादन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 24 अगस्त 2025। बिहार में चल रही इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ