खुद की टीम हार रही और भारत को सलाह दे रहे! पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा- आकिब से सीखें गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 09 जनवरी 2025। ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन डब्ल्यूटीसी चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम का सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच आकिब जावेद से सीख लेने कहा है।

बासित अली ने गंभीर को दी यह सलाह
बासित अली ने गंभीर से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा ही आकिब जावेद ने पाकिस्तान टीम के साथ किया था। गंभीर के कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार गई। वहीं, आकिब ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया और उपमहाद्वीप की टीम ने आखिरी दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।

बासित ने गंभीर से आकिब को फॉलो करने कहा
बासित ने कहा, ‘गौतम गंभीर को आकिब जावेद की विचारधारा अपनानी चाहिए। टीम से गैर-प्रदर्शन करने वालों को हटा दें और जिन्होंने निरंतरता दिखाई है उन्हें वापस से टीम में लें। यह संदेश दूर तक जाना चाहिए। आकिब जावेद ने सुपरस्टार संस्कृति को समाप्त कर दिया और उन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जिन्होंने सोचा था कि उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। उन्होंने दिखाया कि हर कोई समान है।

पाकिस्तान WTC टेबल में आठवें स्थान पर
हालांकि, पाकिस्तान टीम खुद भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में नहीं है। पाकिस्तान की टीम नौ टीमें में आठवें स्थान पर है। उसने इस चक्र में 12 में से सिर्फ चार मैच जीते, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान एक भी टेस्ट ड्रॉ नहीं करवा पाया। उसका अंक प्रतिशत 27.78 है। वहीं, भारत ने इस चक्र में 19 टेस्ट खेले और नौ जीते। आठ में टीम के हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे। भारत का अंक प्रतिशत 50.00 है और टीम तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 63.73 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 69.44 अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

 'उत्तराखंड में इसी माह लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून, विधेयक तैयार', बरेली में बोले सीएम धामी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बरेली 09 जनवरी 2025। उत्तराखंड जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी मेले में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लैंड जेहाद बड़ी समस्या थी इसपर अंकुश के लिए कानून के तहत पांच हजार एकड़ जमीन कब्जामुक्त कराई। वहीं, थूक जेहाद पर भी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर