चंदन मिश्रा के हत्यारोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़; STF की जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को लगी गोली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आरा 22 जुलाई 2025। पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। आरा के बिहिया इलाके में अपराधी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस की गोली लगने दो अपराधी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार के ने लिए पुलिस टीम गई थी। बिहिया-कटेया पथ पर नदी के पास अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दो अपराधियों को गोली लगी है। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस ने अभिषेक कुमार नामक तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में अन्य अपराधियों के साथ शामिल था।

इनके पास से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गोली में बक्सर के लीलाधरपुर परसियानिवासी बलवंत कुमार सिंह (22) को हाथ-पैर और भोजपुर के बिहिया के चकरही गांव निवासी रवि रंजन कुमार सिंह को जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा है। इधर, पुलिस टीम को इनके पास से दो पिस्टल, एक कट्टा, मैगजीन भी बरामद हुए हैं। पुलिसिया पूछताछ में दोनों अपराधियों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने की बात भी स्वीकार की। 

तौसीफ ने बताया कि शेरू सिंह के इशारे पर ऐसा किया
बता दें कि पटना पुलिस की टीम ने सोमवार को ही चंदन मिश्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशू खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से पटना लाया था। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तौसीफ के लिए 72 घंटे की रिमांड भी दे दी। वहीं नीशू समेत तीनों को जेल भेज दिया गया। इधर,  पुलिसिया पूछताछ में तौसीफ ने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि बंगाल के पुरूलिया जेल में शेरू सिंह के इशारे पर ही चंदन मिश्रा की हत्या की गई। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- यूपी में वर्तमान कृषि उत्पादन से तीन गुना अधिक करने की क्षमता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 22 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है इसलिए यहां पर कृषि योग्य सिंचित भूमि और उत्पादन को बढ़ाने वाली जलवायु मौजूद है। प्रदेश में जितना कृषि उत्पादन हो रहा है उससे तीन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल