देश में लागू हो यूनिफॉर्म सिविल कोड, जनसंख्या नियंत्रण के लिए भी बने कानून; राज ठाकरे की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 मई 2022। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिक संहिता जल्द से जल्द लाने और जनसंख्या नियंत्रण पर एक कानून लाने का आग्रह किया। अपनी अयोध्या यात्रा रद्द करने के बाद आयोजित पुणे में एक रैली में राज ठाकरे ने कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलकर शंभाजीनगर किया जाना चाहिए।

अपनी अयोध्या यात्रा के बारे में बात करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उनके लिए उन लोगों ने एक जाल बिछाया, जो उनके लाउडस्पीकर के विरोध को पसंद नहीं करते थे। राज ठाकरे ने कहा, “लेकिन मैं इस जाल में नहीं फंसा क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे मनसे के कार्यकर्ता जेल जाएं।

ठाकरे ने कहा, ”मैंने दो दिन पहले अपनी अयोध्या यात्रा स्थगित करने के बारे में ट्वीट किया था। मैंने जानबूझकर बयान दिया ताकि सभी को अपनी प्रतिक्रिया देने का मौका मिल सके। जो लोग मेरी अयोध्या यात्रा के खिलाफ थे, वे मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे थे। मैंने इस विवाद में नहीं पड़ने का फैसला किया। इसके अलावा मनसे चीफ राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में जल्द ही समान नागिरक संहिता लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता लाए, जनसंख्या नियंत्रण पर भी कानून लाए और औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया जाए।’

एमएनएस चीफ ने कहा, ”जब मैंने अपने कार्यकर्ताओं को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए कहा तो राणा दंपत्ति (रवि और नवनीत राणा) ने कहा कि वे मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। क्या मातोश्री एक मस्जिद है? बाद में शिवसैनिकों और राणा दंपत्ति के बीच क्या हुआ, सभी जानते हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्वाड में होगी यूक्रेन संकट पर भी चर्चा, रूस के साथ खड़ा रहेगा भारत; झुकेगा नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2022। जापान में 24 मई को होने जा रही क्वाड बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होगी। क्वाड के बाकी तीनों सदस्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हालांकि रूस के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं, इसलिए कहा जा रहा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण