क्वाड में होगी यूक्रेन संकट पर भी चर्चा, रूस के साथ खड़ा रहेगा भारत; झुकेगा नहीं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2022। जापान में 24 मई को होने जा रही क्वाड बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होगी। क्वाड के बाकी तीनों सदस्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया हालांकि रूस के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किए हुए हैं, इसलिए कहा जा रहा है कि भारत को एक बार फिर दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन भारत ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अपने पुराने रुख पर आगे भी कायम रहेगा तथा अमेरिका या क्वाड सूमह के दबाव में बिल्कुल भी नहीं आएगा।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, भारत का रुख स्पष्ट है। हम यह आज से नहीं बल्कि जब से यह युद्ध शुरू हुआ है तभी से कह रहे हैं कि युद्ध तत्काल रुकना चाहिए। समस्या का समाधान वार्ता और कूटनीति से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से क्वाड में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी लेकिन इस पर हमारी नीति स्पष्ट है।

दरअसल, यह अटकलें लगाई जा रही थी कि बदलती भू राजनीतिक स्थितियों में क्वाड के मंच पर तीनों सदस्य देशों की ओर से भारत को यूक्रेन मुद्दे पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार यूक्रेन युद्ध के चलते ही उत्पन्न हुए गेहूं संकट और भारत के गेहूं के निर्यात को प्रतिबंधित करने से भी पश्चिमी देश खुश नहीं हैं। लेकिन इस मुद्दे पर भी भारत अपनी नीति में किसी प्रकार के बदलाव के पक्ष में नहीं दिख रहा है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर भी चर्चा
बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा होगी। चुनौतियों के दायरे में चीन के आक्रामक रुख को लेकर भी बातचीत हो सकती है। दरअसल, चीन के साथ पिछले दो साल से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध कायम है। 15 दौर की सैन्य वार्ता के बावजूद कई स्थानों से चीन पीछे नहीं हट रहा है। साथ ही वह कब्जे वाले क्षेत्र में लगातार पुलों का निर्माण कर रहा है। भारत चीन की आक्रामकता के मुद्दे को बैठक में उठा सकता है। इसके अलावा श्रीलंका की स्थिति को लेकर भी क्वाड में चर्चा होना तय माना जा रहा है।

मोदी जापान में दो दिनों में 23 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में 24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह लगभग 40 घंटे के अपने जापान प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक समेत 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मोदी सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया तथा जापान के प्रधानमंत्रियों के साथ शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान 30 से अधिक जापानी सीईओ और सैकड़ों भारतीय प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एक रात टोक्यो में बिताएंगे और दो रात विमान में यात्रा करेंगे।

जापान और अमेरिका के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच हो रहे शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए माता-पिता अपनाएं ये तरीके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 22 मई 2022। गर्मी के दिनों में बच्चों की देखभाल करना भारी पड़ सकता है और माता-पिता अक्सर चिलचिलाती गर्मी में बच्चों को ठंडा और खुश रखने के तरीके खोजते रहते हैं। इसका कारण यह है कि बच्चे गर्मियों के दौरान बीमार पड़ सकते हैं। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं