मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के. ध्रुव से की सौजन्य मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शानदार सफलता के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 11 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में मरवाही उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के.के ध्रुव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मरवाही उप-चुनाव में मिली शानदार सफलता के लिए डॉ. के.के. ध्रुव, राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्रियों, विधायकों, निगम मण्डलों के अध्यक्षों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, पुरूषोत्तम कंवर, श्रीमती रश्मी सिंह, श्रीमती अनिता शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय राजेश तिवारी और विनोद वर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Next Post

महिला सुरक्षा और उनके अधिकारो के प्रति राज्य सरकार सजग : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की आज आयोग कार्यालय रायपुर मुख्यालय में सुनवाई की। डॉ. नायक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति राज्य सरकार सजग है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल