वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की बिगड़ी तबीयत, ICU में कराए गए भर्ती, बेटी मलाइका ने कहा- हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2021 । जाने-माने वरिष्ठ भारतीय पत्रकार विनोद दुआ गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं. विनोद दुआ के बेटी और कॉमेडियन मलाइका दुआ ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की हालत गंभीर होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘मैं पिता की हालत काफी गंभीर है और वह आईसीयू में हैं. अप्रैल के बाद से ही उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्होंने एक असाधारण जीवन जिया है और हमें वही दिया है. उन्हें दर्द नहीं होना चाहिए. सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं और मैं आप सबसे गुजारिश करती हूं कि दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो.’

बता दें कि इससे पहले कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना संक्रमित हो गे थे. कोरोना की वजह से चिन्ना दुआ को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. पेशे से रेडियोलॉजिस्ट चिन्ना दुआ का असल नाम पदमावती दुआ था. कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. विनोद दुआ ने सात जून को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी के निधन की दुखद खबर दी थी. चिन्ना दुआ ने 2019 तक लगभग 24 सालों तक एक रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया था. उनकी पहचान एक साड़ी कलेक्टर के तौर पर भी होती थी.

Leave a Reply

Next Post

‘असुरन’ में दिए बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए धनुष को ब्रिक्स फिल्म फेस्टीवल में मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 नवंबर 2021 । साउथ स्टार धनुष ‘असुरन’ फिल्म में किए अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कुछ महीनों पहले नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे. अब उनकी झोली में एक और बड़ा अवॉर्ड आ चुका है. अभिनेता को ब्रिक्स फिल्म फेस्टीवल में उनकी फिल्म […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल