थ्री-टियर कोच में अदा शर्मा का सफर, 80 लाख व्यूज ने मचाई धूम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 अगस्त 2026। अभिनेत्री अदा शर्मा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज से इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वजह कोई फिल्म या एक्शन सीक्वेंस नहीं, बल्कि उनका थ्री-टियर ट्रेन कोच में किया गया सफर है। अदा ने अपनी पूरी ट्रेन जर्नी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा व्यूज और 12 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।

वीडियो में अदा ट्रेन की बर्थ से लेकर सफर की छोटी-छोटी दिलचस्प बातों को अपने खास हास्य अंदाज में पेश करती नजर आती हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कीं। उनका यह सहज अंदाज देखकर फैंस हैरान भी हैं और खूब एंटरटेन भी हो रहे हैं।

अदा ने बताया कि यह ट्रेन यात्रा उनके आने वाले किरदार की रिसर्च का हिस्सा थी। अभिनेत्री ने द केरला स्टोरी, कमांडो, बस्तर, सनफ्लावर और रीता सन्याल जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी अभिनय क्षमता और versatility साबित की है।

“अदा की unpredictability ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है”—फैंस की यह प्रतिक्रिया उनके वायरल वीडियो पर खूब देखने को मिल रही है। अब सभी की नजरें उनके अगले प्रोजेक्ट और इस ट्रेन जर्नी से तैयार होने वाले नए किरदार पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत

शेयर करेबागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर इंडिया रिपोर्टर लाइव बागपत, 26 अगस्त 2026। बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते […]

You May Like

पीएम आवास की किस्त में गड़बड़ी का आरोप....|....एकलव्य विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम....|....दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 अगस्त से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन....|....ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त....|....योगी सरकार का बेटियों को तोहफा....|....सेरेना विलियम्स का कमबैक रहा अधूरा....|....तिब्बत में फटे ग्लेशियर से नेपाल में तबाही....|....फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’....|....ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट....|....चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान