छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच अवार्ड

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 12 सितम्बर 2020। प्रदेश के हज यात्रियों के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा की जाने वाली उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा स्कॉच अवार्ड 2020 के लिए प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को राज्य हज कमेटी द्वारा दी जा रही उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ’’सिल्वर श्रेणी’’ में पुरस्कृत किया गया है। भारत वर्ष में हाजियों के लिए उत्कृष्ट कार्य एवं सृजनात्मक प्रयोग करने के लिए राज्य हज कमेटी को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। 

राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि स्कॉच ग्रुप नई दिल्ली द्वारा विगत 15 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर गर्वनेन्स के विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे सृजनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्यों और नए प्रयोगों के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों के प्रोजेक्टस का चयन किया जाता है। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रोजेक्टस को पुरस्कृत किया जाता है। 

राज्य हज कमेटी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहमम्द असलम खान, सचिव साजिद मेमन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। मंत्री द्वय ने उन्हें निर्देशित किया कि प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस द्वारा 11 सितम्बर को पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाने पर उसी दिन किया गया कोरोना संक्रमित मृत युवती का पोस्टमार्टम

शेयर करेकोरोना संक्रमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु या मेडिको-लीगल केस होने पर किया जाता है पोस्टमार्टम इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 12 सितम्बर 2020। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए 11 सितम्बर को प्रार्थना पत्र दिए जाने पर उसी दिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के शवगृह में विगत 1 सितम्बर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही