भारत में फिर बढ़े मामले, कल के मुकाबले आज केसों में 44 फीसदी का इजाफा, सक्रिय मरीज 61 हजार के करीब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बीते 24 घंटे में नौ हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को 9,629 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था।

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि बुधवार को 29 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। बता दें, कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई।

220 करोड़ टीके लगाए गए
दैनिक सकारात्मकता दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.61 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.14 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

रक्षा सचिव अरमाने ने एआरटीएससी का किया उद्घाटन, नौसेना कर्मचारियों को प्रशिक्षण में मिलेगी मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को तमिलनाडु के अरक्कोणम में भारतीय नौसैनिक वायु स्टेशन, आईएनएस राजाली में ‘अशोक रॉय ट्रेनिंग सिम्युलेटर कॉम्प्लेक्स’ (एआरटीएससी) नाम के अत्याधुनिक P8I सिम्युलेटर परिसर का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक सिम्युलेटर परिसर नेवी एयरक्रू, तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में सहयोग करेगा। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां