आतिशी ने दिल्ली में जल संकट का दावा किया, मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2025। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट का दावा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तत्काल समय देने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पत्र में दावा किया है कि दिल्लीवासी, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि वे पानी के टैंकरों के सामने लाइन में खड़े हो रहे हैं और आपूर्ति बाधित होने के कारण बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। आतिशी ने पत्र में लिखा है, ‘‘बाल्टी लेकर कतारों में खड़ी महिलाओं और बर्तन लेकर इंतजार करते बच्चों के दृश्य दिल्ली की नयी पहचान बनते जा रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहर के लोगों से यही वादा किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत दिल्ली सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 24 घंटे तक जलापूर्ति बाधित की जा रही है, जबकि प्रशासन चुप है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र के साथ उपराज्यपाल, दिल्ली नगर निगम और मुख्यमंत्री भाजपा की ‘चार इंजन’ वाली सरकार होने के बावजूद, दिल्ली के नागरिक अभी भी पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।” उन्होंने गुप्ता से लोकतांत्रिक मानदंडों का सम्मान करने और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को उनसे मिलने और दिल्ली के निवासियों की चिंताओं को उनके समक्ष रखने के लिए समय देने का आग्रह किया।

भाजपा ने हालांकि बाद में आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘मनगढ़ंत झूठ” करार दिया। सत्तारूढ़ पार्टी ने वर्तमान स्थिति के लिए पिछली आप सरकार की विफलताओं को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि शहर में कोई बड़ा जल संकट नहीं है। उन्होंने किसी भी गंभीर व्यवधान से बचने के लिए वर्तमान सरकार की ग्रीष्मकालीन कार्य योजना को श्रेय दिया। सचदेवा ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के नेताओं के पास एक ही राजनीतिक विमर्श है, हर दिन एक झूठ और इसी विमर्श के तहत आतिशी ने दिल्ली में गंभीर जल संकट के बारे में झूठ गढ़ा है।” सचदेवा ने स्पष्ट किया, ‘‘हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि पानी की कमी नहीं है, लेकिन जल संकट नहीं है।”

Leave a Reply

Next Post

9 वर्षीय बच्ची के साथ 5 लोगों ने किया गैंग'रेप, फिर की हत्या, शव को ईंट के भट्टे के पास फेंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 25 मई 2025। बिहार के सारण जिले में तीन नाबालिग लड़कों सहित पांच लोगों ने नौ वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं