EWS कोटा वालों की इनकम लिमिट पर अब भी तलवार! मार्च में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2022। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लागू EWS आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में सुनवाई करने वाला है। शीर्ष अदालत की ओर से इस कोटे के लिए तय की गई 8 लाख रुपये की आय सीमा की समीक्षा की जाएगी। ऐसे में यदि कोर्ट की ओर से इस पर कोई फैसला दिया जाता है तो यह EWS कोटे का लाभ लेने वाले लोगों के लिए झटका हो सकता है। दरअसल शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से 8 लाख रुपये की आय सीमा को अव्यवहारिक बताते हुए समीक्षा किए जाने की बात की थी। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पैनल भी गठित किया गया था, जिसने इसे सही करार दिया था।

फिलहाल 8 लाख रुपये की इस इनकम लिमिट के तहत सैलरी, खेती से मिलने वाली कमाई समेत आय के सभी स्रोतों को शामिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर केंद्र सरकार की ओर से गठित पांडेय कमिटी ने कहा था कि यदि अभी इसमें कुछ भी बदलाव किया गया तो फिर मेडिकल एडमिशन लेने जा रहे छात्रों पर इसका असर होगा। यह उनके करियर के लिहाज से सही नहीं होगा। बता दें कि नीट में ऑल इंडिया लेवल पर केंद्र सरकार ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण और 10 फीसदी EWS कोटा लागू किया है। हालांकि अभी होनी जा रही नीट काउंसिलिंग में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कोई असर नहीं होगा।

पांडेय कमिटी का कहना था कि ओबीसी कोटे के तहत क्रीमी लेयर की जो आय सीमा तय की गई है, वैसा ही नियम इसमें भी लागू है। ऐसे में इसे गलत नहीं माना जा सकता। इसके अलावा कमिटी की राय थी कि यदि आय सीमा कम की गई तो फिर ऐसे बहुत से योग्य कैंडिडेट हैं, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं उनकी बजाय कुछ ऐसे लोग भी आ सकते हैं, जो इसके लिए डिजर्व नहीं करते। ऐसे में EWS कोटे के लिए एक साधारण इनकम लिमिट का नियम तय करना चाहिए। इसमें कमी करना ठीक नहीं है। शीर्ष अदालत ने अब इन सभी मुद्दों पर मार्च में विचार करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Next Post

BJP में शामिल होने के बाद 'नेताजी से आशीर्वाद' लेने पहुंचीं अपर्णा यादव

शेयर करेलखनऊ 21 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. चुनाव से पहले भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम चुके हैं. वहीं सपा के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़