संसद भवन में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी समेत कई नेता मौजूद

indiareporterlive
शेयर करे

अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा संसद में दिए गए भाषणों पर छपी किताब का विमोचन किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री संसद भवन में एक पुस्तक का विमोचन करेंगे। भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के अनेक हिस्सों में इस कार्यक्रम को मना रही है। वहीं प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला व्यक्ति बताया।

पीएम मोदी ने यहां पर अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा संसद में दिए गए भाषणों पर छपी किताब का विमोचन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सदैव अटल’  पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सरकार के अन्य बड़े मंत्री पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने कहा- समृद्ध भारत के निर्माण के लिए वाजपेयी जी को याद किया जाएगा

प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी जी को याद करते हुए लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा।’

अमित शाह ने पूर्व पीएम को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर कहा, ‘विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।’

राजनाथ सिंह बोले- अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया

पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंंह ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदण्ड तय किए। अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।’

6 राज्यों के 9 करोड़ किसानों से संवाद करेंगे पीएम

अटल जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लगभग 6 राज्यों के 9 करोड़ किसानों से संवाद करेंगे। वे आज किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 18 करोड़ हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। अमित शाह महरौली, राजनाथ सिंह द्वारका, निर्मला सीतारमण, रंजीत नगर में रहेंगी, जबकि अन्य मंत्री देश के अलग-अलग इलाकों में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बाबा घासीदास जी का जीवन, उनके कार्य और उपदेश आज भी प्रासंगिक-मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया

शेयर करेमंदिर हसौद में गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 दिसंबर 2020।  नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस