यमुनाबाई सावरकर उर्फ अंकिता लोखंडे के लुक ने फैंस को किया सरप्राइज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग )

मुंबई 22 मार्च 2024। आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के मेकर्स ने ‘यमुनाबाई’ के रूप में अंकिता लोखंडे का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया। पोस्टर में दिखाया गया है कि कैसे अंकिता ने विनायक दामोदर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई के किरदार को गहराई से निभाया है। उनके डी-ग्लैम लुक के साथ-साथ रॉ अवतार ने उनकी भूमिका में प्रामाणिकता जोड़ दी है। जहां, पोस्टर का पहला भाग अपने पति की मदद करने के उनके नज़रिये को दर्शाता है। वहीं, दूसरा भाग सावरकर के प्रति उनके अटूट समर्थन और प्यार को दर्शाता है। एक्ट्रेस ने पूरे उत्साह के साथ पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। पोस्टर जारी होने के बाद से, अंकिता के फैंस उनकी रॉ अपीयरेंस को लेकर खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म, जिसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं, अंकिता की अभिनय क्षमता पर प्रकाश डालने का वादा करती है।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रणदीप हुड्डा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। फिल्म इस प्रसिद्ध क्रांतिकारी की एक दिलचस्प अनकही ऐतिहासिक कहानी की पड़ताल करती है। यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

सुपर स्टार रवि किशन की सबसे बड़ी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का धांसू ट्रेलर आउट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा मुंबई 22 मार्च 2024। भोजपुरी सुपर स्टार सह सांसद रवि किशन की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म “महादेव का गोरखपुर” का भव्य ट्रेलर आउट गया है. इस फिल्म के ट्रेलर में रवि किशन का भव्य रूप नजर आ रहा है. साथ ही उनके अलग […]

You May Like

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर